Saturday 4 May 2019

फोनी का प्रस्थान ..

तुलसीदास जी सुन्दरकाण्ड मे कहते है:-

हरि प्रेरित तेहि अवसर चले मरुत उनचास।
अट्टहास करि गर्जा कपि बढ़ि लाग अकास ।।

फोनी अब अपने चरम से गरज कर  कलिंगनगर पर छा गया और लगता था उन्नचासो प्रकार के वायु ने यह अपना डेरा डाल दिया । अब यहां हरि का प्रेरणा था या कुछ और...कह नही सकते।  वायु का वेग लग रहा जैसे सभी को उड़ा कर ले जाने के लिए आतुर है।

किंतु इस तूफान में जहां कुछ पेड़ अपनी जड़ से उखड़ गए वही ये आम अपने अपने डालियो से जुड़े रहने के लिए जद्दोजहद में लगा रहा। प्रकृति अपने संहार की प्रवृति के साथ जहां तांडव नृत्य करता रहा  ,वही उसकी कृति अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही थी। फिर उद्भव और संहार दोनों प्रकृति की ही लीला है तो फिर "कर्म कर्म प्रधान विश्व रची रखा " के अनुसार ये आम भी अपनी टहनी से लिपटे रहने में संघर्षरत रहा।

       अब  इसकी जड़ उखड़ने तक अपने तने के अस्तिव पर भरोसा करता रहा और फिर फोनी के आघात से विलगाव होने से बच ही गया। वैसे भी अपने जड़ से जुड़े रहने में जो भरोसा करते है उनके अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह जल्द नही लगता....है कि नही??

     

27 comments:

  1. वैसे भी अपने जड़ से जुड़े रहने में जो भरोसा करते है उनके अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह जल्द नही लगता....है कि नही?
    बड़ी शानदार बात कही आपने ,सादर नमस्कार

    ReplyDelete

  2. जी नमस्ते,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (05-05-2019) को

    "माँ कवच की तरह " (चर्चा अंक-3326)
    पर भी होगी।

    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    ....
    अनीता सैनी

    ReplyDelete
  3. ब्लॉग बुलेटिन की दिनांक 04/05/2019 की बुलेटिन, " इसलिए पड़े हैं कम वोट - ब्लॉग बुलेटिन “ , में आप की पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !

    ReplyDelete
  4. बिल्कुल सही

    ReplyDelete
  5. सही कहा। अपनी जड़ों से जो जुड़ा होता है उसके अस्तित्व बना रहता है।

    ReplyDelete
  6. बहुत सुंदर 👌👌

    ReplyDelete