Wednesday 29 April 2020

अलविदा इरफान...श्रधांजली

           लगता है जैसे आनंद फ़िल्म की पटकथा आंखों में तैरने लगा है।
         "जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में है जांहपनाह। उसे न तो आप बदल सकते हैं न ही मैं" 
           जंग तो पिछले कई वर्षों से जारी था और ऐसा तो कतई न था कि जीने की जिजीविषा न हो।जिसकी आँखों में कला और अभिनय का अलग ही संसार बसा हो । वह आंखों के पलक मूंद इस तरह खामोश हो गया है, सहसा विश्वास तो नही होता।

                   शायद शायर अहमद मुश्ताक ने लगता है इसी को देख कर ये पंक्तियां लिखा होगा-
बला की चमक उस के चेहरे पे थी
मुझे क्या ख़बर थी कि मर जाएगा।।

               अभिनय के कई पाठशाला होंगे।लेकिन अगर उन सभी का पाठ्यक्रम एक मे आ कर सिमट जाए तो संभवतः वह इरफान है। शारीरिक हाव-भाव और संवाद अदायगी तो जब मूल तत्व है किसी कलाकर के,किन्तु सिर्फ आंखों से अभिनय देखना हो तो आपको इरफान अवश्य याद आएंगे। गिने-चुने फ़िल्म देख कर आप किसी का अगर मुरीद हो सकते है तो वो अवश्य ही इरफान खान है।तभी तो लगभग सिर्फ तीस फिल्मों में उनके अभिनय ने अदाकारी की कई नए मिसाल गढ़ गये। चाहे वो मकबूल हो या फिर पान सिंह तोमर या फिर आप लंच बॉक्स याद करे या फिर कोई अन्य।

         तभी तो रह-रह कर फ़िल्म आनंद का ये सवांद कानो में गूंजने लगा है- "बाबू मोशाय जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं"। फिर इरफान सिर्फ बड़ी जिंदगी के साथ ही खामोश हो गए, क्योंकि तिरपन वर्ष  अंतिम यात्रा के लिए कोई उम्र तो नही है भला।किन्तु अंतिम सत्य तो यही लगता है जो तुलसीदास जी कह गए-"हानि लाभ जीवन मरण। यश अपयश विधि हाथ "।।

       कुछ बाते सहसा विश्वास करने लायक नही होती। लेकिन विश्वास का न होना सत्य से परे तो नही हो सकता। फिर सत्य तो यही है कि  अपने नाम  "इरफान" के अनुरूप श्रेष्ठ, सर्वोत्तम, शानदार और चाहे कोई विशेषण लगा ले, वो कलाकार अब इस पार्थिव दुनिया को छोड़ कर सितारों की दुनिया का एक नया सितारा बन गया।

अहमद नदीम क़ासमी का ये शेर कितना सटीक है-
कौन कहता है कि मौत आई तो मर जाऊँगा
मैं तो दरिया हूँ समुंदर में उतर जाऊँगा ।।
     और वो कला का दरिया अनंत के सागर में विलीन हो गया। लेकिन उस सागर में उठने वाले लहरों में भी इरफान का लहर उसी मासूमियत, आंखों की गहराई धारण किये नजर आएगा।
  इरफ़ान खान को भाव-भीनी श्रद्धांजलि।।

Tuesday 28 April 2020

कोरोना डायरी... मानसिक संक्रमण

          अब हर दिन ये शब्द रह-रह कर गूंजता रहता  है ....... लॉक -डाउन ...शंशय से प्रश्न दिमाग मे कौंधने लगते है..कब तक चलेगा? फिर बढ़ते आंकड़े.. और फिर  केंटोनमेंट जोन, रेड ज़ोन, ऑरेंज जॉन... ग्रीन जोन। फिर नजर ..विदेश के कोरोना भ्रमण.. उसके बाद... सवाल देश का ...फिर राज्यो की स्थिति...अब जिला का सवाल और  फिर अंत मे ..कही हमारे आस-पास तो नही है ?

                 स्वयं को सुरक्षित के भाव से भरने के बाद जब अगल-बगल निहारो तो हर अगला जैसे कोविडासुर का वाहक लगता है।उस पर कोई अपरचित अगर किसी भी वजह से  राह रोक  दिया तो लगता है जैसे कोविडासुर माया से रूप बदल कर  मिलने आ गया है। बिल्कुल "कुएं में भांग मिलना" वाले मुहावरे को चरितार्थ कर रहा है।

               वैसे भी मास्क लगाना अब नियति है और लगता तो यही है कि हम सब शर्मिंदगी के कारण बस प्रकृति से अपना चेहरा छुपा रहे है। वैसे भी  इस मास्क में अब हर कोई अजनबी ही हो गया है।

           समाचार चैनल आपको इस  गाथा को सुना-सुनकर दिमागी रूप से ऐसा संक्रमित कर देंगे कि उसकी जांच के लिए कोई "टेस्ट किट" भी उपलब्ध हो पायेगा, कहना मुश्किल है। इसलिए अपने आपको को इस बीमारी के हालात से सिर्फ "अपडेट" करे नही तो "आउट डेट" होने की भी गुंजाइश हो सकता है..? अगर रह सकते तो घर मे रहे स्वस्थ रहे। बाकी आपकी मर्जी...।।

Saturday 25 April 2020

कोरोना डायरी.....दो गज दूरी

               दो गज दूरी तो बनाया जा सकता है। किंतु वो तो तब है जब बाहर निकलने की संभावना बने। लगभाग एक मास का सफर "ताला-बंदी" में निकल चुका है। इतना चलने के बाद भी अभी तक दो गज फासले पर अटके हुए है।किन्तु अभी भी इस दो गज दूरी का और कोई कारगर विकल्प दिख नही रहा है और ये स्वभावतः संभव नही, अतः लॉक-डाउन के अलावा अन्य  बाकी इलाज तो बस प्रयासरत कर्म ही है।

                   लियो टॉलस्टॉय की एक प्रसिद्ध कहानी है। जिसमे किरदार एक गांव में अपने लिए जमीन खरीदने जाता है।गाँव वाले की शर्त के अनुसार एक तय राशि पर वह सूर्योदय से सूर्यास्त तक पैदल जितना जमीन, जिस जगह से नापना शुरू कर वापस वही तक नापता पहुच जाता है तो वह पूरा जमीन उसका हो जाएगा।अन्यथा राशि जब्त हो जाएगा।  शर्त के अनुसार वह दिन भर ज्यादा से ज्यादा जमीन नापने के लालच में दिन भर भागता रहा, लेकिन उसे सूर्यास्त से पूर्व जहाँ से चलना शुरू किया वही पहुचना होता है।  अतः वह ज्यादा से ज्यादा भागता रहा और जब वह शुरुआत की जगह पहुचता है तो उसके प्राण निकल जाते है। इसके बाद गाँव वाले उसे वही लगभग दो गज जमीन में दफना देते है ।

                         कहानी तो मूलतः लालच को केंद्र बिंदु पर लिखा है और वर्तमान भी वही है। लॉक-डाउन से बाहर निकलने की लालच, फिर से वही भागमभाग की जल्दी, जबकि सब जानते और समझते हुए भी की इस भागम -भाग  मे दो गज की दूरी बनाये रखना कितना कठिन प्रतीत होता है।इसलिए अमेरिका जैसे महाशक्ति इस बात को नही समझ पाए और असमय कई दो गज जमीन में समा गए।

                वैसे तो दधीचि ऋषि की कहानी तो आप जानते ही है।जब देवलोक पर वृतासुर नामक राक्षस ने अपना अधिकार कर लिया था।तब बाद में ब्रह्मा जी ने देवताओं को एक उपाय बताया कि पृथ्वी लोक में 'दधीचि' नाम के एक महर्षि रहते हैं। यदि वे अपनी अस्थियों का दान कर दें तो उन अस्थियों से एक वज्र बनाया जाये। उस वज्र से वृत्रासुर मारा जा सकता है, क्योंकि वृत्रासुर को किसी भी अस्त्र-शस्त्र से नहीं मारा जा सकता। महर्षि दधीचि की अस्थियों में ही वह ब्रह्म तेज़ है, जिससे वृत्रासुर राक्षस मारा जा सकता है।तब इंद्र के अनुरोध पर दधीचि ने उक्त प्रयोजन में अपने अस्थियो का दान कर दिया।

            इस कोविडासुर के दमन के लिए अब लगता है लोगो को अपने और दिनों का दान करना होगा। अभी तक के अनुभव तो यही कह रहे है कि इसके संहार के लिए और अतिरिक्त कोई अस्त्र नही दिख रहा है।बाकी आपकी मर्जी...

Friday 17 April 2020

कोरोना डायरी

           संघर्ष के दौर में विभिन्न प्रकार के लहरे हिचकोले लेते रहेंगे। पर इन लहरों पर सवार होकर कोई सागर लांघ जाए ऐसा तो नही होता और कोई डर के तट पर ही बैठा रह जाये यह भी नही हो सकता। फिर इस संक्रमण के दौर में संघर्षरत वीर हतोत्साहित हो जाये तो क्या?क्या आश्चर्य नही की संक्रमण से ग्रसित शरीर खुद के इलाज की जगह भस्मासुर बन इधर-उधर छुप रहा है,तो फिर उसका मंतव्य और प्रयोजन क्या हो सकता है?

                 इसलिए कोविडासुर संक्रमण के दौर में, सिर्फ बीमारी नही बल्कि इसे काल और समय का संक्रमण समझे ।साझा संस्कृति की गंगा-जमुना तहजीब की वकालत करते उदारपंथी इसको समझने की कोशिश करे कि गंगा तो अब भी अपने देश और मानव धर्म की निष्ठा के साथ वैसे ही अक्षुण है। किंतु जमुना की रवायत में अब भी कालिया नाग के जहर का असर है।जिसका प्रदर्शन रह-रह कर होता रहता है।

          जब काल संक्रमित होता है तो समय की धार में नदियों के बहाव के तरह गंदगी और दूषित पदार्थ कही किनारे में जमा होने लगते है।ये वैसे ही गंदगी की तरह मैले मटमैले धार में झाग बन उबल रहे है। ये पत्थर चलाते पुरुष और महिला उसी दूषित और संक्रमित मानसिकता के परिचायक है।जिनके लिए देश के मुख्य राह की जगह सिर्फ अपने एकांगी रास्ते का अनुसरण करना है।यह सिर्फ एक विरोध की नकारात्मक प्रदर्शन नही है।बल्कि उस आदिम सोच की हिंसात्मक प्रवृति और विचार जो  अब भी जेहन में पोषित है। जिसके लिए वसुधैव कुटुम्बकम कोई मायने नही रखता है। बल्कि राष्ट्र रूपी गंगा की धारा जो प्लावित हो रही है, उसमे संक्रमित हो रखे प्रदूषित सोच और उस अनर्गल प्रलाप का धोतक है। जिसे हम विभिन्न वाद और निरपेक्षता के ढाल में और पनपने दे रहे है।स्वभाविक रूप से नदी की धार को काट कर अलग कर दिया जाय तो वह अपने स्वत्रन्त्र इकाई के रूप से किसी और रूप में परिवर्तीत हो जाती है।विगत यह हो चुका है और उसका परिणाम सब देख रहे है।इसलिए यह तो स्वयं सिद्ध है ।अतः इस दूषित मानसिकता के स्वच्छता अभियान के लिए निश्चित ही शारीरिक संक्रमण के साथ-साथ मानसिक संक्रमण को भी नियोजित किया जाय और इसके लिए भी प्रयोजन आवश्यक है।

                 आश्चर्य नही की इतने बड़े कुनबे में एक आवाज आती है उन मूर्खो और जोकरों के लिए, तो क्या अन्य बाकी आदर्श और सिद्धान्त की ढोल पीटने वाले इस बार मूक या बधिर हो गए है।एक आवाज तो नक्कारखाने में तूती की तरह विलुप्त हो जाएगी। फिर मीडिया उस एक के आवाज को कोरस के रूप में गाने लगता है।सहृदय उदार दिखने के लोलुप आत्मप्रवंचना में उसे उसे सिर्फ कुछ लोगो के करतूत के रूप में देखे तो आश्चर्य है। फिर इतना तो लगता है इस मानसिकता को या तो पढ़ पाने में अक्षम है या फिर उदारवाद के दिखावा में वास्तविकता से दूर रहना ही श्रेयस्कर समझ रहे है।

             असमंजस का यह दौर जितना किरोना के कारण भयावह नही है उससे ज्यादा भयावह तो वो सोच और मानसिकता है जो इस कोविडासुर के कारण अस्पष्ट रूप से कई जगह परिलक्षित हो रहा है।समय रहते सभी प्रकार के संक्रमण को इलाज नही होता है तो ये किसी न किसी रूप में रह-रह कर देश को बीमार करते रहेंगे। क्योंकि संक्रमित शरीर से  कही ज्यादा खतरनाक संक्रमित सोच और बीमार मानसिकता है।

कोरोना डायरी

द्वंद अभी न मंद हो
उत्साह और उमंग हो।
एक विकल्प यही सही
घर मे सब बंद हो ।।

कुछ छिटक गए कही
बिखर गए इधर उधर।
छद्म भेष धर लिए
पहुच गए नगर डगर।।

कोरोना सा काल ये
जुनून सर पर लिए।
बुझ न जाये कही
मनुज हित के दिए ।।

है लगे यहाँ वहाँ
जो जिंदगी के जंग में।
वो टूट न जाये कही
अराजको के संग में ।।

मानवता संतप्त और त्रास है
ये विश्व समर का काल है।
कोविडासुर का अब
निश्चय ही संहार है।।