Tuesday 15 January 2019

उड़ी-द सर्जीकल स्ट्राइक

                      पिछली फिल्म "केदारनाथ"देखते समय "उड़ी-द सर्जीकल स्ट्राइक" का ट्रेलर देख ये निश्चित था कि इसे देखना है।क्योंकि फ़िल्म की कहानी का विषय वस्तु ही कुछ ऐसा है कि वो पहली नजर से ही आपको आकर्षित करने की क्षमता रखता है।किंतु दिन और समय निश्चित नही था। क्योंकि हमारे दिन की निश्चिन्तता पर अनिश्चिन्तता के बादल सदैव भ्रमण करते रहते है।खैर

        वैसे तो हर किसी के फ़िल्म देखने का नजरिया और पसंद व्यक्तिगत होता है।लेकिन अच्छे और घटिया का लेबल जहाँ बॉक्स ऑफिस का निर्धारण करता है वही समीक्षकों की राय भी काफी मांयने रखता है। मेरा अपना मानना है कि यह फ़िल्म किसी को पसंद आएगी तो किसी को बहुत ।लेकिन अगर मैं सीधे और सरल शब्दों में कहूँ तो यह फ़िल्म धमाकेदार और मनोरंजक है। 

               फ़िल्म अपनी पहली ही शॉट से आकर्षित करता है, जहाँ उत्तर-पूर्व के जंगलों का फिल्मांकन बैक ग्राउंड संगीत के साथ आपको बांध लेता है।जैसा कि नाम से ही इसकी कहानी जाहिर है।किंतु निर्देशक ने पूर्व के घटनाक्रम को एक सूत्र में पिरोते हुए कुल पांच अध्यायों में घटनाक्रम को फ़िल्मता है और कही से भी कोई सूत्र इन अध्यायों में आपको खलेगा नही। सारे घटनाक्रम फ़िल्म ने समाचार और कहानी के रूप में ऐसे पिरोये हुए है कि वो आपके सामने तैरने लगेंगे।

          ऐसे फिल्मो के स्क्रीनप्ले में भावनाओ के विभिन्न रंगों दर्शाने की गुंजाइश कम होती है। फिर आप अगर इसको जबरदस्ती शामिल करते है तो यह बोझिल बनाने के अलावा कुछ और नही करता। इसलिए युद्ध की पृष्ठभूमि पर "बॉर्डर" को छोड़ हाल के वर्षों में और कोई दूसरी फिल्म ने ऐसा कोई छाप नही छोड़ा। न ही बॉक्स ऑफिस पर और न ही समीक्षकों की नजर में। इस रूप में अगर देखे तो "उड़ी-द सर्जीकल स्ट्राइक" ने अपना लक्ष्य और नजरिया साफ रखा। निर्देशक आदित्य धर ने बेशक कहानी के घटनाओं को जोड़ने में जो एक कलात्मक कल्पनाशीलता लिया होगा वो कही से भी आपको खलेगा नही। चाहे मुख्य किरदार की घरेलू वजह से दिल्ली पोस्टिंग हो या फिर कुछ दृश्य राजनैतिक परिदृश्यों पर हो।लेकिन आपको अतिशयोक्तिपूर्ण कुछ भी नही दिखेगा। फ़िल्म शुरुआत से ही निर्देशक के गिरफ्त में रहता है और वो कही से भी भटकते नही दिखते है। निर्देशक क्या दिखाना चाहता है और उन कहानी को कैसे पिरोना है ये भी स्पष्ट है। शायद स्क्रीनप्ले और निर्देशन दोनों आदित्य धीर का है,इसलिए वो क्या चाहते है उनको पहले से स्पष्ट है। इस प्रकार की एक्शन पृष्टभूमि जिसका क्षेत्रीय भूभाग का आधार कश्मीर  हो तो समझिए फ़िल्म के सफल और असफलता में सिनेमेटोग्राफर की कैमरे के पीछे भूमिका अहम होती है। कई बार सिर्फ घूमते कैमरे कहानी को कैसे कहते है ,वो आपको इस फ़िल्म में देखने को मिलेगा। इस फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर मितेश मीरचंदानी ने फिर से एक बार दिखाया कि फ़िल्म "नीरजा" के लिए फ़िल्म फेयर का बेस्ट सिनेमेटोग्राफर अवार्ड उनको ऐसे ही नही दिया गया था। ऐसे भी उनका मानना है कि " यदि कहानी की मांग दृश्य की प्रमुखता है, तब तो वो केंद्र में है नही तो उनका काम कहानी का पूरक है  और यह काम दर्शकों का ध्यान दृश्य की ओर सिर्फ खींच कर नही किया जा सकता है।"

        जहां तक इस फ़िल्म के कलाकार और अभिनय की बात है तो सभी ने अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय किया है।वैसे मुख्य रूप से शुरू से अंत तक विकी कौशल छाये हुए है और अभिनय की गहराई का इसी से पता चलता है कि किसी भी दृश्य में वो आपको अभिनय करते हुए नही लगेंगे ।इससे पूर्व फ़िल्म राजी इनका मैंने देखा था उसमें एक पाकिस्तानी सेना के रूप में रम जाना और अब मेजर विहान सिंह शेरगिल के रोल में, फिर दो अलग चरित्र में जब आपको कोई सामंजस्य नही दिखेगा तो आप समझ जाएं कि उनके अभिनय में कितनी गहराई है। फ़िल्म "संजू" और उससे पूर्व "विककी डोनर" में उनके अभिनय को समीक्षकों ने सराहा है।वैसे मैने ये दोनों फ़िल्म देखी नही इसलिए कुछ कहना मुश्किल है।अन्य कलाकारों में मोहित रैना को अच्छा स्पेस दिया गया है और मोहित मेजर करण के रूप में जंचे भी है। इससे पूर्व टी वी धारावाहिक "देवो के देव महादेव" में मुख्य भूमिका निभाने वाले मोहित रैना के महादेव वाले मुस्कान भी इसमें आपको नजर आएंगे। बाकी यामी गौतम और कीर्ति कुलकर्णी भी आपको प्रभावित करेगा।परेश रावल तो खैर परेश रावल ही है तो उनके विषय मे क्या कहा जाय, वो आपको अजित डोभाल के समकक्ष रोल में दिखेंगे। वैसे प्रधानमंत्री के रूप में रजित कपूर काफी मंजे कलाकार है।क्योंकि इनको जब दूरदर्शन पर "व्योमकेश बक्शी" धारावाहिक प्रसारित होता था तभी से देख रहा हूँ। बाकी आप देख के आकलन करे।

                  इस फ़िल्म की सबसे खूबी ये है कि ये देशभक्ति और देशप्रेम पर लंबे चौडे भाषण नही देता है। एक सैनिक की हृदय- भावना, मानवीय-संवेदना,मानसिक द्वंद को बहुत सहजता से दर्शकों के सामने रख देता है।कर्तव्य के प्रति समर्पण विभिन्न रूपो में शायद हर कोई रखता हो लेकिन उस जिजीविषा को सिर्फ एक सैनिक ही जीता है जो यह जानता है कि जहां ऐसे हर क्षण काल के आगोश में खेल कर जीवन प्रकाश का पताका फैलाया जाता है।और सब जानते समझते यह खेल आसान नही है। फिर मेजर शेरगिल के शब्दों में "कई बार जितने के लिए सैनिक के शौर्य और पराक्रम से ज्यादा सैनिक के जज्बातों की होती है।"

                       अब अंत मे हर बातों में राजनैतिक तड़का लगाने  की परिपाटी जो आज कल चला हुआ है उससे यह फ़िल्म भी अछूता नही है। सीमा विहीन विश्व की कल्पना के इतर अगर आप वर्तमान में है, चाहे कितना भी उदारवादी क्यो न हो तो भी आप देशविहीन नही हो सकते । तो फिर वर्तमान की सीमा और संप्रभुता को खुद के विचारों से चुनौती देने से पूर्व एक बार इस फ़िल्म को देखे और विचार करे कि यह भारतीय सेना का शौर्य गाथा का फिल्मांकन है या फिर कोई दरबारी बंदन।।

3 comments:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (16-01-2019) को "सरदी ने रंग जमाया" (चर्चा अंक-3218) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  2. आपकी इस पोस्ट को आज की बुलेटिन 122वीं जयंती - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस और ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर .... आभार।।

    ReplyDelete
  3. sergical strike ke baad maza hi aa gaya tha pkmkb pakistan ki maa ka bhosa

    http://pkmkb.co/worldpress-pr-free-me-blog-aur-website-banaye-vo-bhi-sirf-5-minute-me-nhi-yakeen-hota-to-khud-try-kre-step-by-step-follow-kre-hume/

    ReplyDelete