Saturday 22 June 2013

है हमने किया, क्या गुनाह ?

है हमने किया,क्या गुनाह ?
जो नभ ने यु ठान लिया 
अमृत बरसे जिस दरिया से 
धार काल बन क्यों निगल गया ?


धरती गरजे अम्बर गरजे 
थर्राई पाषाणों की शिला 
देव भूमी के इस आँचल को 
कफ़न बना किसने है लीला ?

मलय कांति की खुसबू फैलती 
डमरू  तुरही चहुँ दिश बजती 
वो गुंजित मंगल सी ध्वनी 
         क्रंदन में कौन बदल गया ?




है हमने किया,क्या गुनाह ?
जो नभ ने यु ठान लिया, 
अमृत बरसे जिस दरिया से, 
धार काल बन क्यों निगल गया ?

पुष्प लता तरुवर से शोभित, 
मृगछाला से सदा शुशोभित, 
उस भोले के आसन प्रांगन में 
रेत पाषण कौन बिछा गया ?

कणक किरण से सजने वाले ,
अमृत वन से छाने वाले ,
इस धरा पे किसने ऐसा 
कलुषित गरल बौछार किया ?


है हमने किया,  क्या गुनाह ?
जो नभ ने यु ठान लिया 
अमृत बरसे जिस दरिया से 
धार  काल बन क्यों निगल गया ?

1 comment: