Sunday 8 September 2013

मांग स्वरुप

                 आज हरितालिका व्रत है।  मनाने वाली महिलाओं  में इस व्रत का उत्त्साह विशेष रहता है ,कारण सभी रूपों में कई प्रकार के हो सकते है ।     बदलते समय का सामजिक परिवेश का प्रभाव निशित रूप से दृष्टिगोचर हो रहा है।  वैसे तीज के साथ-साथ ही हमारे यहाँ चौठ चन्द्र  व्रत भी होता है अपभ्रंस में चौरचन कहते। बाल्यकाल से चौठ  की महिमा ज्यादा हमारी नजरो में था क्योंकी  प्रसाद की अधिकता हमें उसी व्रत में दीखता था अतः महता उसकी स्वंय  सिद्ध थी।  धर्म के प्रति यदपि स्वाभाविक लगाव है तथापि  उसके बन्धन सिर्फ विशेष उत्सवो या त्योहारों अथवा मंदिर के अंतर्गत न होकर हर जगह महसूस करता हु। 
          
    श्रीमतीजी के पहले तीज व्रत से ही आग्रह रहता था की इसकी कथा मै स्वंय  उन्हें सुनाऊ  जिसकी इच्छा पूर्ति इस वार भी की गई।  ऐसे तो हरितालिका के कथा  वाचन से कई प्रकार के शंका से खुद ग्रसित हो जाता हु किन्तु किसी प्रकार से आस्था को ठेस न पहुचे अतः कोई वाद -विवाद से हम दोनों बचते है। खैर आज उनका विशेष आग्रह था की कोई कविता इस व्रत के ऊपर या उनके लिए ही लिख दू  तथा उसको अपने ब्लॉग पर भी  दूँ  , उनके लिए विशेष दिन है इसलिए आग्रह टाला नहीं गया और कुछ पंक्तिया   …………………………टूटी-फूटी कुछ  तुकबंदी कर दिया . त्रुटियाँ संभव है।

                       
          (१ )
              महिमा 

 है उत्सर्ग कई रूपों में
किसका मै गुणगान करू
माँ की महिमा  महिमा ही है
उसका क्या बखान करू। 
जो भी रूप में आये हो
रूप बड़ा ही न्यारा है
जीवन के हर सोपानों में
उसने हमें सवारा है। 
हर रूपों में त्याग की मुरत
अर्धांग्नी या माँ की सूरत
कितने व्रत है ठाणे तूने
विभिन्न रूप में माँने तूने
हा अब ये निष्कर्ष है लगता
जननी ,पालन हर रूप में करता।। 


             (२)
          कंचन के नाम 
माँ ने मुझको
जिन हाथो में
ऐसे ही जब सौप दिया ,
था मै किंचित शंकालु सा
क्या नेह का धागा तोड़ दिया। 
तुम संग हाथ में हाथ का मिलना
दिल खुद में तल्लीन हुआ ,
उल्काओ के सारे शंके
आसमान में विलीन हुआ।
तेरा साथ कदम नहीं
खुशिओं के पर पाए है ,
कंचन नाम युहीं नहीं
सब पारस के गुण पाए है।
बहुत कुछ कहने को है ,
हर भावों को गढ़ने को है,
पर मेरे शब्द समर्थ नहीं है,
हर शब्द का बस अर्थ तू ही है।।  

Friday 6 September 2013

रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।

जीवन के हर लघु डगर पर
उम्मीदों के बल को भर कर
है कांटे या कली कुसुम का
राहों की उस मज़बूरी पर
कभी ध्यान उसपर न रखता
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।

सुबह-सुबह  रवि है मुस्काए
या बैरी बादल उसे सताये
शिशिर सुबह की सर्द हवाए
या जेठ मास लू से अलसाए
उस पर मै  न कभी विचरता
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।

हर दिन में एक सम्पूर्ण छवि है
ब्रह्म नहीं मानव का दिन है
कितने क्षण -पल है गुजरते
उन सबका अस्तित्व अलग है
हर क्षण को जी-जीकर कर ही बढ़ता
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।

        मंजिल यही कहाँ है जाना        
प्रारब्ध नहीं बस कर्म निभाना  
हर  कदम की महिमा न्यारी 
जैसे बिनु  दिन  वर्ष बेचारी
कदम जमा  कर आगे बढता 
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।

पूर्ण जीवन एक महासमर है
हर दिन का संग्राम अलग है
अमोघ अस्त्र है पास न कोई 
डटें रहना ही ध्येय मन्त्र है 
घायल हो-होकर मै  उठता 
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।। 

परजीवी का भाव नहीं है
याचक सा स्वभाव नहीं है
आम मनुज दीखता हूँ बेवस
पर दानव सा संस्कार नहीं है 
अपनी क्षुधा बुझाने हेतु 
खुद का रक्त ही दोहन करता 
  रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।। 

ज्यों-ज्यों रवि पस्त है होता 
तिमिर द्वार पर दस्तक देता 
जग अँधियारा मन प्रकाशमय 
ह्रदय विजय से हर्षित होता
है संघर्ष पुनः अब कल का 
पर बिता आज ख़ुशी मन कहता  
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।। 

Thursday 5 September 2013

बस कह दिया

बातो को कितना अब आसान कर दिया 
हर भाव को दिन के अब  नाम कर दिया। 

रफ़्तार जाती बढती समय अब है कम 
कैसे निभाए हर रोज रिश्तो का मर्म। 

फासले कदम के जब घट रहे है यहाँ  
दिलों के बीच जैसे बढ रही है दूरियां।  

कुछ हम अब चिंतनशील  हो रहे  
परिवार बढ रहे एकल बिम्ब हो रहे। 

भाव पहले जिनका कोई मुल्य न लगाया  
उसको भी बाजार के अब हम नाम कर रहे। 

हर तरह के रिश्ते दिन में सिमट गए
उतर से दिल के अब कार्डों पर छप गए। 

सुख रहा दिलो में प्यार भाव सुख रहा   
कैसे निभाए हर रोज जब सब बिक रहा। 

अब गुरु के बताये मार्ग कैसे हमें दे तार   
रोज है जिनकी जरुरत याद करते एक बार। । 

Monday 2 September 2013

मन का आपातकाल

सरसराहट ,हलचल ,लहर ,तूफान 
सभी उठते है मन में कई बार 
पर टकराकर न जाने किस तट से
कही  गुम हो जाते  है। 
चाहता हूँ की खेलूं इन लहरों से 
पर रशोई की चिंगारी या बच्चे की किलकारी 
जिससे शायद ढंका है मन का दिवार   
ये लहर भेद नहीं पाते और भटक जाते है। 
कही कोने में अक्सर 
शुन्य का भंवर घुमड़ता है 
निरीह क्रंदन ,बेवस आँखे 
सेवक का जनता से  
विश्वासघात की बाते 
और न जाने क्या -क्या 
उस भंवर में सिमट आता है। 
सब कुछ लीलता है बिलकूल 
चक्रवात की तरह और फिर 
सिमट पड़ता है मन के किसी कोने में निर्जीव
सुनामी के बाद के प्रहार की तरह। 
आपातकाल मन में छा जाता है 
हम उठते है उसके बाद 
तंत्रिकाए -स्नायू तंत्र सभी 
इनसे उबरने के प्रयास में लग जाते है।  
पुनः शब्दों को संजोते है 
खामियों  की स्याही में भिगोंते है 
वाक्यों का विन्यास नए रूप में आता है 
एक बार पुनःकुछ-कुछ पहले जैसा  
मन का आपातकाल चला जाता है। । 

Sunday 1 September 2013

न्याय-अन्याय


                                                                           चित्र :गूगल साभार 
कितने मोम पिघल गए ,
जो न्याय पाने के लिए जलाये गए 
पिघले हुए खुद में एकाकार हो गए 
क्या गर्म होना, जब बेकार हो गए। 
किसके साथ अन्याय हुआ ?
न्याय ने सिर्फ खुद से न्याय किया। 
उसे रुंह के झकझोड़ने से कोई सिहरन नहीं होता, 
सिसकते चीत्कार से कान मर्म नहीं होता ,
देखकर भी वो देखता नहीं है, 
आँखों में जड़े पथ्थरों से 
क्या कभी, काम भी  होता है ? 
लिखी हुई हर्फो को देखता है, 
आज में नहीं कल में ढूंढ़ता  है। 
उम्र कम है कुकर्म का मिसाल है ,
क्या करे लिखे पर चलना यहाँ आचार है। 
कुछ और ऐसे मिसालो की तलाश है, 
नाबालिग को बालिग करना क्या मामूली बात है।  
इंतजार तब तक न्याय करेगा, 
भला अभी क्यों खुद से अन्याय करेगा।