Saturday 14 September 2013

मायने

कभी मै  गम पीता हु 
कभी गम मुझे पीता है
मरते है सब यहाँ ,
पर सभी क्या जीता है ?
जीने के सबने मायने बनाये है
उनके लिए क्या 
जो कफ़न से तन को ढकता  है ?
मेरी मंजिले वही 
जहाँ कदम थक गए
निढाल होकर  जहाँ 
धरा से लिपट गए। 
सभी राहें वही
फिर राह क्यों कटे कटे
विभिन्न आवरण से सभी 
सत्य को क्यों ढकता है ?
कदम दर कदम जब 
फासले है घट रहे 
मन में दूरियां क्यों 
बगल से होता जाता है ?
जहाँ से चले सभी 
अब भी वही खड़े 
विभिन्न रूपों में बस  
वक्त के साथ बदल पड़े। 

कुछ हिंदी दिवस पर

चित्र :गूगल साभार  
अपनों से जो मान न पाए,   औरों से क्या आस करे 
निज के आगन में ठुकरायें,  उसे कौन स्वीकार करे।  
जिनको आती और भी भाषा ,   हिंदी भी अपनाते है
केवल हिंदी जानने वाले थोडा -थोड़ा सा सकुचाते है।
जिनकी  रोजी-रोटी हिंदी ,उनको भी अभिमान नहीं
उनुवादक से काम चलाये और भाषा का ज्ञान नहीं।
जाने इनके मन में ऐसी कौन सी ग्रंथि विकसित है
कृत्न्घ्नता का बोध नहीं जो भाषा उनमे बसती  है।
मुठ्ठी भर ही लोग है ऐसे जो निज भाषा उपहास करे
ऐसा ज्ञान किस काम का जो दास भाव स्वीकार करे।
भाषाओ के खिड़की  जितने हो, इससे  न इंकार हमें                                  
पर दरवाजे हिंदी की हो, बस इतना ही  स्वीकार हमें।
मातृभाषा में सोचे सब और हिंदी में अभिव्यक्त करे 
प्रेम की भाषा यही जो हमको,  एक सूत्र में युक्त करे 
है उन्नति सबका इसमें ,  ज्ञान-विज्ञान सब बाते है 
भाषा की बेड़ी  को जो काटे अब वो  आजादी लातें  है। ।  

Wednesday 11 September 2013

नफरत की दिवार

क्या दीवार हमने बनाई है, 
न इंट न सीमेंट की चिनाई है ,
पानी नहीं लहू से सिचतें है हम , 
कभी-कभी रेत की जगह, 
इंसानों के मांस पिसते है हम। ।  
पुरातन अवशेषों से भी नीचे 
धसी है नींव की गहराई ,
शुष्क आँखों से दिखती नहीं 
बस दिलों में तैरती है परछाई। । 
भूतो का भय दिखाकर 
भविष्य ये बांटता है 
धधकती है आग इसके रगड़ से 
इन पर बैठकर कोई 
अपना हाथ तापता है। ।   
जाने कब कहाँ ये खड़ी हो जाये 
ख़ुशी के खेत थे जहाँ 
नागफनी पनप जाये। 
ये दिवार सब सोंखता है 
इन्सान का इंसानियत पोंछता है 
क्या मासूम ,क्या बुजुर्ग ,क्या महिलाये
कल तक जो मिले थे गले से गले 
इनमे टकराकर इसमें समां गए 
कुछ उठी और ऊँची 
और जाने कब-कब टकराते गए। । 
कुछ के  कफ़न से ढककर 
ये दिवार छुप सा जाता है 
शायद इस बार टूट गई 
ऐसा भ्रम दिखा जाता है। । 
प्रेम दरककर जब जुट जाता 
गांठ भी साथ अपने  ले आता 
ये दरककर जब जुटते है 
और मजबूत होकर उठते है। 
इन्सान कैसे हैवान है 
ये इसका सबूत होता है 
इसे गिराना है मुश्किल 
नफरत की दिवार
बहुत मजबूत होता है। ।   

Sunday 8 September 2013

मांग स्वरुप

                 आज हरितालिका व्रत है।  मनाने वाली महिलाओं  में इस व्रत का उत्त्साह विशेष रहता है ,कारण सभी रूपों में कई प्रकार के हो सकते है ।     बदलते समय का सामजिक परिवेश का प्रभाव निशित रूप से दृष्टिगोचर हो रहा है।  वैसे तीज के साथ-साथ ही हमारे यहाँ चौठ चन्द्र  व्रत भी होता है अपभ्रंस में चौरचन कहते। बाल्यकाल से चौठ  की महिमा ज्यादा हमारी नजरो में था क्योंकी  प्रसाद की अधिकता हमें उसी व्रत में दीखता था अतः महता उसकी स्वंय  सिद्ध थी।  धर्म के प्रति यदपि स्वाभाविक लगाव है तथापि  उसके बन्धन सिर्फ विशेष उत्सवो या त्योहारों अथवा मंदिर के अंतर्गत न होकर हर जगह महसूस करता हु। 
          
    श्रीमतीजी के पहले तीज व्रत से ही आग्रह रहता था की इसकी कथा मै स्वंय  उन्हें सुनाऊ  जिसकी इच्छा पूर्ति इस वार भी की गई।  ऐसे तो हरितालिका के कथा  वाचन से कई प्रकार के शंका से खुद ग्रसित हो जाता हु किन्तु किसी प्रकार से आस्था को ठेस न पहुचे अतः कोई वाद -विवाद से हम दोनों बचते है। खैर आज उनका विशेष आग्रह था की कोई कविता इस व्रत के ऊपर या उनके लिए ही लिख दू  तथा उसको अपने ब्लॉग पर भी  दूँ  , उनके लिए विशेष दिन है इसलिए आग्रह टाला नहीं गया और कुछ पंक्तिया   …………………………टूटी-फूटी कुछ  तुकबंदी कर दिया . त्रुटियाँ संभव है।

                       
          (१ )
              महिमा 

 है उत्सर्ग कई रूपों में
किसका मै गुणगान करू
माँ की महिमा  महिमा ही है
उसका क्या बखान करू। 
जो भी रूप में आये हो
रूप बड़ा ही न्यारा है
जीवन के हर सोपानों में
उसने हमें सवारा है। 
हर रूपों में त्याग की मुरत
अर्धांग्नी या माँ की सूरत
कितने व्रत है ठाणे तूने
विभिन्न रूप में माँने तूने
हा अब ये निष्कर्ष है लगता
जननी ,पालन हर रूप में करता।। 


             (२)
          कंचन के नाम 
माँ ने मुझको
जिन हाथो में
ऐसे ही जब सौप दिया ,
था मै किंचित शंकालु सा
क्या नेह का धागा तोड़ दिया। 
तुम संग हाथ में हाथ का मिलना
दिल खुद में तल्लीन हुआ ,
उल्काओ के सारे शंके
आसमान में विलीन हुआ।
तेरा साथ कदम नहीं
खुशिओं के पर पाए है ,
कंचन नाम युहीं नहीं
सब पारस के गुण पाए है।
बहुत कुछ कहने को है ,
हर भावों को गढ़ने को है,
पर मेरे शब्द समर्थ नहीं है,
हर शब्द का बस अर्थ तू ही है।।  

Friday 6 September 2013

रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।

जीवन के हर लघु डगर पर
उम्मीदों के बल को भर कर
है कांटे या कली कुसुम का
राहों की उस मज़बूरी पर
कभी ध्यान उसपर न रखता
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।

सुबह-सुबह  रवि है मुस्काए
या बैरी बादल उसे सताये
शिशिर सुबह की सर्द हवाए
या जेठ मास लू से अलसाए
उस पर मै  न कभी विचरता
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।

हर दिन में एक सम्पूर्ण छवि है
ब्रह्म नहीं मानव का दिन है
कितने क्षण -पल है गुजरते
उन सबका अस्तित्व अलग है
हर क्षण को जी-जीकर कर ही बढ़ता
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।

        मंजिल यही कहाँ है जाना        
प्रारब्ध नहीं बस कर्म निभाना  
हर  कदम की महिमा न्यारी 
जैसे बिनु  दिन  वर्ष बेचारी
कदम जमा  कर आगे बढता 
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।

पूर्ण जीवन एक महासमर है
हर दिन का संग्राम अलग है
अमोघ अस्त्र है पास न कोई 
डटें रहना ही ध्येय मन्त्र है 
घायल हो-होकर मै  उठता 
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।। 

परजीवी का भाव नहीं है
याचक सा स्वभाव नहीं है
आम मनुज दीखता हूँ बेवस
पर दानव सा संस्कार नहीं है 
अपनी क्षुधा बुझाने हेतु 
खुद का रक्त ही दोहन करता 
  रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।। 

ज्यों-ज्यों रवि पस्त है होता 
तिमिर द्वार पर दस्तक देता 
जग अँधियारा मन प्रकाशमय 
ह्रदय विजय से हर्षित होता
है संघर्ष पुनः अब कल का 
पर बिता आज ख़ुशी मन कहता  
रोज कहानी नयी मैं गढ़ता ।।