Saturday 21 September 2013

मेरे उद्दगार


मै कोई पथ प्रदर्शक
 या तारणहार नहीं ,
उठती लहरों को मैं बांधू 
ऐसा खेवनहार नहीं। 
मेरे बातों में न कोई
 भविष्य की पुकार सुने ,
मेरे उद्दगारों में अपने 
सपनों के अल्फाज चुने। 
मै तो हूँ बस पथिक राह का 
कदम बढ़ता चलता हूँ ,
कंटक मार्ग या पुष्प शुषोभित 
कर्म निभाता बढ़ता हूँ।  
धरा धुल सा बेशक हूँ  पर
इतना भी कमजोर नहीं ,
ठोकर खा मै सर चढ़ जाऊ
 इन जोशो में नहीं कमी ,
अंगारे  जब राह में पाया 
दिल बेशक कुछ शुष्क हुआ 
हिमवान सा धीरज धर मन 
डगर शीतल अनुकूल किया।
मैं चाहूँ जिस राह से गुजरू 
वहां न ही कोई शूल रहे 
आने वाले पथिक न अटके 
और पीड़ा से दूर रहे। 
 हो सकती है भूल ये संभव 
   राह अगर मै  भटक गया , 
मुमकिन है दिग्भ्रमित होकर 
कही बीच डगर में अटक गया। 
कोशिश होगी अपनी दृष्टि 
खुद अपने में लीन करू ,
सत्य पुंज जो राह दिखा दे 
खुद को यूँ तल्लीन करूँ। 

Thursday 19 September 2013

बिंब

ऊपर खुला आसमान
निचे अनगिनत निगाहें
निगाहों जुडी हुई
अनगिनत तंत्र सी रेखाएं,
मन में प्रतिबिंब का क्या है मायना 
जिससे जुड़ी है सभी निगाहों का कोरा आयना।
क्या बिंब सभी की आँखों में
बस एक सा उभरता है
क्या देखते है हम ,
क्या देखना चाहते है
फर्क दोनों में पता नहीं ,
ये तंत्र कैसे कर पाते है?
बादलो से छिटकती किरणे
देव के मस्तष्क की आभा
किसी में  उभर आता है,
कोई घनी केसुओ को लहराते हुए
देख कर मचल जाता है।
चाँद में किसी को दाग नजर आता है ,
कोई सुन्दरता का पैमाना उसे गढ़ जाता है।
अनगिनत टिमटिमाते तारों की लड़ी
सर्द हाथों में गरमाहट की उमंग है ,
किसी को व्याकुल पौष में शोक का तरंग है।
पथ्थर को देव मान कोई पूजता है ,
कोई उसी से रक्त चूसता  है।
तंत्र की संरचना में कोई फर्क नहीं ,
तत्व हर एक में बस है एक सा ही,
फिर ये दोष कहाँ से उभर आता है,
है आखिर क्या जो बिंब के भावों को गढ़ पाता है ?
एक ही बिंब को हर दृष्टि में बदल जाता है ?

Saturday 14 September 2013

मायने

कभी मै  गम पीता हु 
कभी गम मुझे पीता है
मरते है सब यहाँ ,
पर सभी क्या जीता है ?
जीने के सबने मायने बनाये है
उनके लिए क्या 
जो कफ़न से तन को ढकता  है ?
मेरी मंजिले वही 
जहाँ कदम थक गए
निढाल होकर  जहाँ 
धरा से लिपट गए। 
सभी राहें वही
फिर राह क्यों कटे कटे
विभिन्न आवरण से सभी 
सत्य को क्यों ढकता है ?
कदम दर कदम जब 
फासले है घट रहे 
मन में दूरियां क्यों 
बगल से होता जाता है ?
जहाँ से चले सभी 
अब भी वही खड़े 
विभिन्न रूपों में बस  
वक्त के साथ बदल पड़े। 

कुछ हिंदी दिवस पर

चित्र :गूगल साभार  
अपनों से जो मान न पाए,   औरों से क्या आस करे 
निज के आगन में ठुकरायें,  उसे कौन स्वीकार करे।  
जिनको आती और भी भाषा ,   हिंदी भी अपनाते है
केवल हिंदी जानने वाले थोडा -थोड़ा सा सकुचाते है।
जिनकी  रोजी-रोटी हिंदी ,उनको भी अभिमान नहीं
उनुवादक से काम चलाये और भाषा का ज्ञान नहीं।
जाने इनके मन में ऐसी कौन सी ग्रंथि विकसित है
कृत्न्घ्नता का बोध नहीं जो भाषा उनमे बसती  है।
मुठ्ठी भर ही लोग है ऐसे जो निज भाषा उपहास करे
ऐसा ज्ञान किस काम का जो दास भाव स्वीकार करे।
भाषाओ के खिड़की  जितने हो, इससे  न इंकार हमें                                  
पर दरवाजे हिंदी की हो, बस इतना ही  स्वीकार हमें।
मातृभाषा में सोचे सब और हिंदी में अभिव्यक्त करे 
प्रेम की भाषा यही जो हमको,  एक सूत्र में युक्त करे 
है उन्नति सबका इसमें ,  ज्ञान-विज्ञान सब बाते है 
भाषा की बेड़ी  को जो काटे अब वो  आजादी लातें  है। ।  

Wednesday 11 September 2013

नफरत की दिवार

क्या दीवार हमने बनाई है, 
न इंट न सीमेंट की चिनाई है ,
पानी नहीं लहू से सिचतें है हम , 
कभी-कभी रेत की जगह, 
इंसानों के मांस पिसते है हम। ।  
पुरातन अवशेषों से भी नीचे 
धसी है नींव की गहराई ,
शुष्क आँखों से दिखती नहीं 
बस दिलों में तैरती है परछाई। । 
भूतो का भय दिखाकर 
भविष्य ये बांटता है 
धधकती है आग इसके रगड़ से 
इन पर बैठकर कोई 
अपना हाथ तापता है। ।   
जाने कब कहाँ ये खड़ी हो जाये 
ख़ुशी के खेत थे जहाँ 
नागफनी पनप जाये। 
ये दिवार सब सोंखता है 
इन्सान का इंसानियत पोंछता है 
क्या मासूम ,क्या बुजुर्ग ,क्या महिलाये
कल तक जो मिले थे गले से गले 
इनमे टकराकर इसमें समां गए 
कुछ उठी और ऊँची 
और जाने कब-कब टकराते गए। । 
कुछ के  कफ़न से ढककर 
ये दिवार छुप सा जाता है 
शायद इस बार टूट गई 
ऐसा भ्रम दिखा जाता है। । 
प्रेम दरककर जब जुट जाता 
गांठ भी साथ अपने  ले आता 
ये दरककर जब जुटते है 
और मजबूत होकर उठते है। 
इन्सान कैसे हैवान है 
ये इसका सबूत होता है 
इसे गिराना है मुश्किल 
नफरत की दिवार
बहुत मजबूत होता है। ।