Wednesday 11 September 2013

नफरत की दिवार

क्या दीवार हमने बनाई है, 
न इंट न सीमेंट की चिनाई है ,
पानी नहीं लहू से सिचतें है हम , 
कभी-कभी रेत की जगह, 
इंसानों के मांस पिसते है हम। ।  
पुरातन अवशेषों से भी नीचे 
धसी है नींव की गहराई ,
शुष्क आँखों से दिखती नहीं 
बस दिलों में तैरती है परछाई। । 
भूतो का भय दिखाकर 
भविष्य ये बांटता है 
धधकती है आग इसके रगड़ से 
इन पर बैठकर कोई 
अपना हाथ तापता है। ।   
जाने कब कहाँ ये खड़ी हो जाये 
ख़ुशी के खेत थे जहाँ 
नागफनी पनप जाये। 
ये दिवार सब सोंखता है 
इन्सान का इंसानियत पोंछता है 
क्या मासूम ,क्या बुजुर्ग ,क्या महिलाये
कल तक जो मिले थे गले से गले 
इनमे टकराकर इसमें समां गए 
कुछ उठी और ऊँची 
और जाने कब-कब टकराते गए। । 
कुछ के  कफ़न से ढककर 
ये दिवार छुप सा जाता है 
शायद इस बार टूट गई 
ऐसा भ्रम दिखा जाता है। । 
प्रेम दरककर जब जुट जाता 
गांठ भी साथ अपने  ले आता 
ये दरककर जब जुटते है 
और मजबूत होकर उठते है। 
इन्सान कैसे हैवान है 
ये इसका सबूत होता है 
इसे गिराना है मुश्किल 
नफरत की दिवार
बहुत मजबूत होता है। ।   

10 comments:

  1. अत्यन्त हर्ष के साथ सूचित कर रही हूँ कि
    आपकी इस बेहतरीन रचना की चर्चा शुक्रवार 13-09-2013 के .....महामंत्र क्रमांक तीन - इसे 'माइक्रो कविता' के नाम से जानाःचर्चा मंच 1368 ....शुक्रवारीय अंक.... पर भी होगी!
    सादर...!

    ReplyDelete
    Replies
    1. यशोदाजी आपका हार्दिक आभार

      Delete
  2. सुन्दर प्रस्तुति...!
    --
    आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी इस प्रविष्टि का लिंक आज बृहस्पतिवार (12-09-2013) को चर्चा - 1366मे "मयंक का कोना" पर भी है!
    सादर...!
    आप सबको गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
    Replies
    1. शास्त्री जी आपका हार्दिक आभार

      Delete
  3. इस दीवार को जल्दी गिरा दीना ही श्रेयस्कर होता है. सुन्दर रचना.

    ReplyDelete
  4. bahut hi dard bhari prastuti ..nafrat ki diwaar bahut majboot hoti hai par himmat karnewalon ke samne bharbhra kar gir bhi jati hai ..

    ReplyDelete
  5. वाह ! राजीव जी नफरत वाकई बड़ी मजबूत होती है,...

    ReplyDelete
  6. धन्यवाद ममताजी .....

    ReplyDelete
  7. खुबसूरत अभिवयक्ति...

    ReplyDelete
  8. नफरत बड़ी मजबूत होती है,...

    ReplyDelete